Follow Us:

‘रैली पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी PM ने हिमाचल के लिए नहीं किया कोई ऐलान’

पी.चंद |

मंडी में भाजपा ने चार साल के कार्यकाल को जश्न के रूप में मनाया। कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी के जश्न में शामिल होने को लेकर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस रैली में हिमाचल के लिए कोई ऐलान नहीं किया। हज़ारों बसें जनसभा तक पहुंचाने के लिए लगाई गई। करोड़ों का खर्च जनसभा पर किया गया लेकिन बदले में क्या मिला। उम्मीद थी कि 65 हज़ार करोड़ के कर्जे में डूबे प्रदेश के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करेंगे लेकिन खाने की तारीफ़ के अलावा कोई घोषणा नहीं की।

कांग्रेस के समय शुरू हुई परियोजनाओं का शिलान्यास कर गए यहां तक कि शिमला छाबड़ा कुडू परियोजना भी यूपीए एक कि परियोजना है। बिलम्ब भाजपा सरकार ने किया। ग्लोबल इंवेस्टरमीट में पानी की तरह पैसा बहाया गया। 27000 करोड़ की इन्वेस्टमेंट मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं।

राठौर ने कहा कि पीएम ने हिमाचल में जिन परियोजनाओं का जिक्र किया वह चाहे एम्स हो, मेडिकल कॉलेज हो, अटल टनल हो या फिर अन्य सभी योजनाएं कांग्रेस की देन हैं। मोदी ने ‘राम नाम जपना पराया माल अपना’ वाली बातें की। हिमाचल में कांग्रेस ने चारों उपचुनाव जीते हैं। जिससे साफ़ है जनता भाजपा को नकार चुकी है।