Follow Us:

हिमाचल में गरमाएगी सियासत, कुछ देर में आएगा एग्जिट पोल

समाचार फर्स्ट |

गुजरात में आखिरी चरण के चुनाव के बाद हिमाचल और गुजरात का एग्जिट पोल आ जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों राज्यों के एग्जिट पोल एक साथ दिखाए जाएंगें और ये एग्जिट पोल परिणामों से पहले अहम भूमिका निभाएंगे। एग्जिट पोल आते ही हिमाचल और गुजरात में सियासत गर्मा जाएगी और नेताओं के आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

लिहाजा, सभी को 18 दिसंबर का इंतजार तो करना ही होगा। लेकिन, उससे पहले तीन दिन तक कई नेता जीत की खुशी में रहेंगे, जबकि कई नेता हार के एग्जिट पोल से घर में सिमट जाएंगे। इसी बीच जीत के जश्न की तैयारियां भी जोरों शोरों पर रहेंगी। कई क्षेत्रों में फंसे पेंच गुरुवार शाम को लगभग क्लीयर हो जाएंगे। अब बस कुछ घंटों को समय़ बाकी रहे गया है और उसके बाद एग्जिट पोल दिखाएं जाएंगे।