पॉलिटिक्स

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया

फतेहपुर: हिमाचल प्रदेश की विधानसभा सीट फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। भवानी के पास 11.95 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास चार विभिन्न कंपनियों की कारें और एक ट्रैक्टर भी है।

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास मौजूदा समय में 11,95,04,049 रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास भी 36,21,780 रुपये की संपत्ति है।

भवानी के पास 1,30,000 रुपये कैश है, जबकि ICICI बैंक मुंबई में 1,91,000 रुपये की FDR है। इसके साथ ही उनके मुंबई स्थित सेविंग अकाउंट में 11,50,000 रुपये हुए हैं। भवानी के पास हॉन्डा सिटी कार, ह्युंडई इलनेट्रा, टोयोटा इनोवा, स्कोडा लॉरा और एक ट्रैक्टर है। उनका महाराष्ट्र में एक 1250 स्क्वेयर फीट का एक फ्लैट है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

5 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

5 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago