Follow Us:

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने पर BJP सांसद के खिलाफ घुमारवीं में FIR

सुनील ठाकुर |

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर लगाए गे आरोपों पर युवा कांग्रेस ने भारी रोष है। युवा कांग्रेस के नेताओं ने इस संदर्भ में घुमारवीं पुलिस थाने में सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी के उक्त बयान से राहुल गांधी औऱ कांग्रेस पार्टी के लिए अपमानजनक है। उनके बयान से आम जनता के बीच गहरा आघात पहुंचा है जो कि कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। याद रहे कि सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को नशे का आधी बताया था और कहा था कि वे कोकीन लेते हैं।