Follow Us:

गिर रहे वोट शेयर पर भाजपा कर रही चिंतन, धर्मशाला में अहम बैठक

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश में भाजपा बूथ स्तर पर अपनी मजबूती के दावे करती है, लेकिन चुनावों में पार्टी के वोट शेयर के गिरने को लेकर अब चिंतन किया जा रहा है। पार्टी की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाकर किस तरह आगे बढ़ा जाए, इस पर आज धर्मशाला में मंथन किया गया।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के साथ प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि चुनावों में पार्टी के गिर रहे वोट शेयर को लेकर चिंतन किया जा रहा है। पार्टी की उपचुनाव में हार पर मंडल स्तर पर मंथन किया जा चुका है। अब प्रमुख कार्यकर्ता बैठक करके सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्य करने की योजना बना रहे हैं।