Follow Us:

कश्मीर में मिलती थी तिरंगा फहराने की धमकियां, ऐसी धमकियों से कोई नहीं डरता: धूमल

जसबीर |

प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देश विद्रोही लोगों के द्वारा दी जा रही धमकियों पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कडी निंदा की है। हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि देश में तिरंगा लहराने से कोई नहीं रोका सकता है क्योंकि पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ है। किसी भी मुख्यमंत्री को देश द्रोही रोक नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में भी तिरंगा फहराने की धमकियां मिलती रहती थीं लेकिन फिर भी वहां पर तिरंगा लहराता है। इस तरह की धमकियां से कोई नहीं डरता है। 15 अगस्त को लेकर ऐसी धमकियों से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है जिसकी निंदा करते है।

धूमल ने कहा कि केवल मात्र माहौल खराब करने के उदेश्य से इस तरह की धमकियां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी जा रही है। प्रदेश मुख्यमंत्री को पन्द्रह अगस्त को तिरंगा फहराने से कोई नहीं रोका सकता है क्योंकि पूरा प्रदेश उनके साथ है। और पूरे देश के लोग पन्द्रह अगस्त को तिरंगा फहराने का महत्व जानते हैं।