Follow Us:

पूर्व CM शांता कुमार ने बजट का किया स्वागत, कहा कोरोना संकट में हिमाचल का बजट सराहनीय

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर ने शनिवार को अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने मुख्यमंत्री के बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार का यह चौथा बजट अत्यंत कठिन आर्थिक परिस्थितियों में सब दृष्टियों से स्वागत योग्य है।

कोरोना संकट के कारण पूरे विश्व की और भारत की आर्थिक परिस्थिति सबसे कठिन दौर में है। ऐसी विपरीत आर्थिक परिस्थिति में हिमाचल सरकार का यह बजट सराहनीय है। सरकार ने आवश्यक मदों पर धन का यथोचित प्रावधान किया है। आज की विपरीत आर्थिक परिस्थिति में इससे बढ़िया बजट नहीं बनाया जा सकता।