Follow Us:

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष आज सदन में नहीं हुए मौजूद

पी. चंद, शिमला |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री आज सदन में मौजूद नहीं हैं। वीरभद्र सिंह अपनी आंखों का ईलाज करवाने पीजीआई गए हैं। बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह रूटीन चेकअप के लिए पीजीआई गए हैं।

उधर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी आज सदन में नहीं हैं। अग्निहोत्री बीते कल ही दिल्ली रवाना हो गए थे।  बताया जा रहा है कि दिल्ली में आलाकमान के साथ हो रही बैठक के लिए वह दिल्ली गए हैं।