Follow Us:

वीरभद्र को श्रद्धांजिल देने पहुंचे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शोक में डूबे परिजनों को बंधाया ढांढस

पी. चंद |

वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शिमला पहुचे। यहां उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने शोक में डूब परिजनों को भी ढांढस बंधाया। इस दौरान कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। 

बता दें कि वीरभद्र सिंह के पर्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रिज मैदान में रखा गया था। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी पार्थिव देह को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखा गया। जहां से शाम को वया रोड होते हुए उनके पैतृक राजमहल ले जाया गया। कल दोपहर 3 बजे वीरभद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।