पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर केन्द्र पर हमला, अम्बानी को फ़ायदा पहुंचाने के लिए किया सौदा: पूर्व मंत्री कौल सिंह

शिमला पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर आज अपने सिपहसालारों के साथ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे और केन्द्र सरकार पर रॉफेल डील को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार की डील से मोदी सरकार ने रॉफेल की क़ीमत तीन गुणा कैसे बढ़ा दी। इस रॉफेल में ऐसा क्या नया लगाया गया कि इसकी क़ीमत बढ़ गई। अम्बानी को फ़ायदा पहुंचाने के लिए क्यों ऐसा किया गया।

केंद्र सरकार अभी तक इसपर सफ़ाई नही दे पाई है। 36 रॉफेल ख़रीद को लेकर केंद्र स्थिति साफ़ करे। बोफ़ोर्स के समय तो  बहुत हल्ला किया गया लेकिन सदी के सबसे बड़े रॉफेल घोटाले पर पीएम मोदी चुप क्यों है। एनडीए के सभी मंत्री अब मोदी को बचाने के लिए झूठ पर झूठ बोल रहे है। कांग्रेस मांग करती है कि इसकी जांच के लिए सयुंक्त संसदीय जांच कमेटी गठित की जाए।

पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। यूपीए सरकार के दौरान कच्चे तेल की कीमत 150 प्रति बैरल थी उस वक़्त मनमोहन सरकार ने अनुदान देकर तेल की कीमतें कम रखी। उस समय रिलायंस के पेट्रोल पंप बन्द हो गए थे। लेकिन आज 22वें दिन लगातर तेल की कीमतें बढ़ रही है। रसोई गैस लोगों की पहुंच से बाहर हो गए है। मोदी क्यों चुप है। केन्द्र तेल की कीमतें कम करे।

मोदी ने जनता के साथ बेरोज़गारी, आतंकवाद काले धन व मॅहगाई को लेकर वादाखिलाफी की है। विजय माल्या का केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से बातचीत के बाबजूद विदेश क्यों भागने दिया गया। नीरव मोदी को देश से भागने का मौका क्यों दिया गया।

कौल सिंह ने जय राम ठाकुर सरकार में आपसी तालमेल की कमी की बात कही। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री किराया बढ़ाने को लेकर  व्यान देते है जबकि मुख्यमंत्री वैट कम करने व किराया न बढ़ाने का अलग व्यान देते है। हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अब भाजपा के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोलने जा रही है हर मुददे पर सरकार को घेरा जाएगा। वहीं कौल सिंह ठाकुर मंडी के लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कि वह चुनाव लड़ने के पक्ष में नही है।

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

7 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

9 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

10 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

10 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

10 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

11 hours ago