Follow Us:

पूर्व मंत्री GS बाली और CM जयराम ठाकुर ने पंडित नेहरू की जयंती पर किया नमन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जवाहर देश के पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती परनमन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर शेयर कर लिखा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को बाल दिवस की ढेर सारी बधाई। आप सब बच्चे देश का भविष्य हो, आप सभी के सफल, समृद्ध जीवन की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भी प्रदेश भारत के प्रथम प्रधानमंत्री विजनरी नेता आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनके जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले बाल दिवस की प्रदेश के हर बच्चे को बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश का हर बच्चा शिक्षित बने स्वस्थ रहे  अपने बचपन को पूरी तनमन्यता से हंसी खुशी गुजारे यह कामना भगवान से करता हूं।