Follow Us:

राजनीति के रिंग में उतरे पूर्व रेसलर द ग्रेट खली, थामा भाजपा का दामन

डेस्क |

WWE के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली अब राजनीति के रिंग में उतर आए हैं। गुरुवार को खली ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने उन्हें अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की। खली ने कहा कि मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मैं पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हूं। मुछे लगा की क्यों न देश में रहकर साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं।

खली इससे पहले भी राजनीति में नज़र आ चुके हैं। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खली ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। पिछले साल नवंबर में खली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने भी पहुंचे थे। तब खली के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए गए थे।

बता दें कि खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है और वह हिमाचल के रहने वाले हैं। रेसलिंग में आने से पहले वह पंजाब पुलिस में थे। उन्होंने रेसलिंग में जाने के लिए पंजाब पुलिस की नौकरी छोड़ दी। वहीं, खली ने बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।