पॉलिटिक्स

कर्ज के पैसे को विकास पर नहीं अपने ऐशो आराम पर खर्च कर रही सरकार: कांग्रेस

पी.चंद, शिमला।

हिमाचल कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर फिजूलखर्ची कर प्रदेश को कर्ज में डुबोने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि एक तरफ सरकार अपने खर्च चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज ले रही है तो दूसरी तरफ इस पैसे की फिजूलखर्च कर प्रदेश पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पैसे को प्रदेश के विकास पर नहीं बल्कि अपने ऐशो आराम पर खर्च कर रही है।

नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश आज बड़ी ही विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। हर रोज बढ़ते डीज़ल-पेट्रोल के मूल्यों से लोग परेशान है। एलपीजी सिलेंडर के मूल्य भी आसमान छू रहें हैं। आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नही रह गया है। बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। सरकार है कि उसे किसी की चिंता नहीं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह रिलैक्स में है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार रिपीट के लिये किसी भी दबाव में नही, बल्कि वह पूरी तरह रिलैक्स में है पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रदेश में चार उपचुनाव हारने के बाद से ही भाजपा को यह पूरी तरह आभास हो चुका है कि प्रदेश में उनकी सरकार की सत्ता वापसी नहीं होगी। इसी के चलते मुख्यमंत्री मनमर्जी की घोषणाएं करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अपने इस कार्यकाल में सरकार ने कोई भी ऐसी विकास योजना शुरू नहीं की जिसके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार समय शुरू हुई विकास योजनाओं को भी यह सरकार पूरा नहीं कर पाई है। चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री घोषणाओं में जुटे है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी जिसमें उन्होंने कांग्रेस को धड़ों में बंटी है पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें कांग्रेस की नहीं अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस एकजुटता के साथ खड़ी है। भाजपा लोगों को अब जितने भी प्रलोभन देने हैं दे लें उसकी सत्ता से विदाई तय है। प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में भी जयराम सरकार पूरी तरह असफल रही है। कोरोना से प्रभावित किसी भी वर्ग को सरकार ने न तो कोई राहत दी है और न ही उनकी कोई मदद ही की है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों से उनके मुद्दों पर कभी कोई बात नही करती। बढ़ती महंगाई पर तो यह सरकार पूरी तरह खामोश बैठी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago