Follow Us:

लोकसभा चुनावों में GS बाली की रहेगी अहम भूमिका: कुलदीप राठ़ौर

मृत्युंजय पूरी |

कांगड़ा के नगरोटा बगवां पहुंचे कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने आगामी चुनावों में पूर्व मंत्री जीएस बाली की अहम भूमिका होने की बात कही। जीएस बाली की तारीफ़ करते हुए  कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि जीएस बाली पार्टी के सक्रिय और वरिष्ठ नेता हैं और वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हैं। इनकी यही बात ख़ास है कि कार्यकर्ताओं को बड़ा हुजुम इनके पास हमेशा रहता है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनावों में उनकी अहम भूमिका रहेगी और कांग्रेस एक होकर चलेगी। इनके अनुभव का कांग्रेस को हमेशा फ़ायदा मिलता रहा है और आगामी दिनों में भी मिलता रहेगा।

अध्यक्ष राठ़ौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला वक़्ता चुनौतियों भरा है और  कांग्रेस पार्टी इस चुनौति को पार करेगी। नगरोटा बगवां में ख़राब मौसम के बावजूद कार्यकर्ता घंटों मौजूद रहे, ये इस बात की तस्दीक करती है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जोश से भरे हुए हैं। यही जोश कांग्रेस पार्टी को चुनावों में बड़ी जीत दिलवाएगी।

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांगड़ा जिले के दौरे पर आए कुलदीप राठ़ौर कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद नज़र आए। इस दौरान पार्टी में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने प्रदेश अध्यक्ष को ये भरोसा दिलाया है कि जल्द ही कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी एक बड़ी रैली आयोजित करेगी और उस रैली के जरिये लोकसभा चुनावों में जीत का शंखनाद करेगी।