Follow Us:

हमीरपुर: कांग्रेस के पूर्व बूथ अध्यक्ष सहित 2 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ थामा बीजेपी का दामन

जसबीर कुमार |

हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी कढ़ी में आज फिर पूर्व बूथ अध्यक्ष कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा पार्टी जॉइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर उन्होंने विधिवत भाजपा पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया ।

जानकारी अनुसार राम सिंह गांव छत्ररुड्डू पूर्व बूथ अध्यक्ष कांग्रेस एवं पूर्व सैनिक राकेश कुमार गांव ज्याड ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दी है। पार्टी में शामिल हुए दोनों कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपका इस पार्टी में स्वागत है। वहीं, दूसरी ओर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत चमियाना के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान उप प्रधान के साथ-साथ ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की चुनाव जीतने के बाद उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे तमाम पंचायत प्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट करके आगामी कार्य पर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सुडीयाल के साथ-साथ पंचायत प्रधान बीना देवी उप प्रधान सुभाष सुड़ीयाल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 

वहीं, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कुनबा और विचारधारा दीमक ग्रस्त मिट्टी के ढेर पर खड़ी है जो धीरे-धीरे अब भी बिखरती जा रही है। सुजानपुर के लोग अब धीरे-धीरे कांग्रेस की झूठी और विचारहीन विचारधारा को भलीभांति समझ चुके हैं। उधर, कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का कहना है कि सुजानपुर विधायक द्वारा चुनावों में दिए गए वायदों को पूरा करने में असफल हुए जिसके कारण लोगों का विश्वास उन पर खत्म होता जा रहा है।