<p>कांगड़ा जिला के चंबी में 7 मार्च को कांग्रेस की विशाल रैली होने जा रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कांगड़ा रैली में नादौन विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नादौन के विधायक ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ली और रैली को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई। बैठक की अध्यक्षता नादौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने की। सुक्खू ने बैठक में कहा कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने हिमाचल आ रहे हैं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल में बीजेपी सांसद विकास कराने में नाकाम रहे हैं। हिमाचल की जनता बीजेपी सांसदों से 5 सालों का हिसाब मांग रही है। सुक्खू ने ब्लॉक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और लोगों को भी साथ लाने के निर्देश दिए हैं। रैली में शामिल होने के लिए वाहनों का काफिला नादौन स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास से 7 मार्च को एक साथ रवाना होगा।</p>
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…
Farmer's son BSF Assistant Commandant: चैलचौक के 35 वर्षीय बिंदर देव ने अपनी कड़ी…
Expired License Gun Seize : हमीरपुर शहर में एक जमीनी विवाद की जांच के…
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…