Follow Us:

हमीरपुर: घुमारवीं के रजनीश मेहता बने लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष

सुनील ठाकुर |

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के निर्देशानुसार घुमारवीं के रजनीश मेहता को हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मेहता की नियुक्ति से युवाओं में खुशी का महौल है क्योंकि युवाओं को एकजुट करने और पार्टी को ऊंचाईयों तक ले जाने का मादा रखते हैं।

इस मौके पर प्रदेश एनएसयूआई महासचिव अरविंद ने कार्यालय में उनकी इस नियुक्ति पर स्वागत किया और कहा कि रजनीश मेहता के हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर जब रजनीश मेहता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस नियुक्ति पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करके हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की झोली में यह सीट डालने की कोशिश करेंगे।

इस मौके पर उन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जगदेव, प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्मानी, जिला अध्यक्ष बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक कुमार और हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर कटोच का आभार व्यक्त किया है।