पूर्व मंत्री के कार्यकाल में हुआ भारी भ्रष्टाचार, विजिलेंस से जांच करवाए सरकार: संजय शर्मा

<p>बीजेपी नेता संजय शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। संजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता और पूर्व मंत्री के विभाग में भ्रष्टाचार हुआ है और करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना सरकार को लगा है। पूर्व मंत्री के पास जो विभाग था, उनके नियमों में परिवर्तन करके मोहाली की दो निजी कंस्ट्रक्शन कंपनियों को लाभ पहुंचाया है। बाहरी राज्य की दो कंपनियों, पूर्व मंत्री और विभागीय अधिकारियों के आपस में क्या संबंध थे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बताएं कि बाहरी राज्य की कंपनी को ठेके किस आधार पर दिए गए, क्योंकि समय-समय पर नियमों में परिवर्तन किया गया और कंपनियों को अपने रेट पर काम दिए गए। और जिन कार्यों को करने के लिए उक्त कंपनियां पात्र नहीं थी, उन्हें वो काम भी दिए गए।</p>

<p>संजय शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा जो आरोप पूर्व सरकार के मंत्री पर लगाए गए हैं, उनकी प्रदेश सरकार विजिलेंस से निष्पक्ष जांच करवाए और जो अनियमितताएं हुई हैं, उसकी रिकवरी संबंधित मंत्री और अधिकारियों से की जाए। वहीं, पूर्व मंत्री द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर जवाब देते हुए संजय शर्मा ने कहा कि जिनके अपने घर शीशे के हों, उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं उछालने चाहिए।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago