Follow Us:

क्या ब्रिगेडियर और नीलम सरैइक को मिला हार का इनाम? बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

पी. चंद |

ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर और नीलम सरैइक को हार का ईनाम मिला है…!!! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर और नीलम सरैइक को भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पुनीत शर्मा, नालागढ़ को भाजपा का सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक एवं अनिल डडवाल, ऊना को भाजपा आई टी विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

मशह़ूर गायक बाबा रघुवंशी अपने भजनों के जरिए दिवंगत आत्मा को देंगे श्रद्धांजलि

इसी के साथ जुब्बल कोटखाई की बात करें तो नीलम सरैइक को कार्यसमिति में शामिल करने के बाद चेतन बरागटा की मुश्किलें बढ़ गई है। क्योंकि भाजपा में उनके आने की उम्मीद न के बराबर हो गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पहले ही बागियों को लेकर सख़्ती बरतने की बात कह चुके हैं।