Follow Us:

22 फरवरी को दोपहर बाद हिमाचल लौटेंगे CM, सेहत में हुआ सुधार

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल मंगलवार को हिमाचल लौटेंगे। वे कल दोपहर 2 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ जाएंगे जिसके बाद फिर शिमला पहुंचेंगे। क्योंकि 23 तारिख को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है तो ऐसे में मुख्यमंत्री कल यानी मंगलवार को एक दिन पहले हिमाचल पहुंच रहे हैं।

वहीं, उनके स्वास्थ्य की बात की जाए तो फिलहाल मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है। अभी तक उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं जिसके चलते वे डॉक्टरों की देख रेख में ही रह रहे हैं। माना जा रहा है कि कल मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी होगी और वे दोपहर बाद हिमाचल आ जाएंगे।