हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल बनी महाराष्ट्र चुनाव में वेस्टर्न रीजन की प्रभारी

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए वेस्टर्न रीजन की प्रभारी घोषित किया है। रजनी पाटिल के साथ चार अन्य नामों की घोषणा भी महाराष्ट्र चुनाव के लिए की गई है। बताते चलें कि पाटिल पिछले लोकसभा चुनाव से हिमाचल की प्रभारी रही हैं और महत्वपूर्ण काम उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को संगठित करने के लिए किए हैं। अपनी जिम्मेदारी को लेकर पाटिल कहती हैं कि वह अपना पूरा प्रयास कांग्रेस पार्टी को शुद्ध करने में लगातार कर रहे हैं और हिमाचल प्रदेश में भी उनके प्रयास उसी तरह के रहे हैं।</p>

<p>महाराष्ट्र की जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उनकी कर्म भूमि और जन्मभूमि है और यहां पर कांग्रेस पार्टी की जड़ें बहुत मजबूत है। साथ ही कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पक्के तौर पर कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी की तरफ लोगों का झुकाव बढ़ा है और पार्टी के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सुखद होंगे जोकि आने वाले समय में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगें। बताते चलें कि पाटिल के साथ चार और लोगों को भी महाराष्ट्र चुनाव का प्रभारी बनाया गया है जिसमें मुकुल वासनिक भी शामिल है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4614).jpeg” style=”height:750px; width:698px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

2 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

3 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

3 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

5 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

6 hours ago