Follow Us:

कांग्रेस संगठन में बदलाव की हलचल तेज, लीक ख़बरों से पार्टी की चिंता बढ़ी

डेस्क |

लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा जोरों पर हो गई है। कांग्रेस मुख्यालय में भी संगठन बदलाव को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। लेकिन इसी बीच ये लीक होने की परेशानी भी कांग्रेस में बनी हुई है कि आख़िरकार पार्टी के अंदरूनी ख़बरें कैसे लीक हो रही है। कौन पार्टी की ख़बरों को लीक कराके जनीति कर रहा है..??

बताया तो ये भी जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय प्रदेश अध्यक्ष के पद किसी ऐसे नेता की तलाश में है, जो आगामी लोकसभा चुनावों को धार दे सके। कार्यकर्ताओं को एकसाथ लेकर चलना, टिकट आवंटन की क्षमता, चुनावी प्रचार, पार्टी फंड का सही उपयोग कांग्रेस अध्यक्ष की मुख्य रिक्वायरमेंट हो सकती है। कयास तो ये भी है कि कांग्रेस इस बार किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है ताकि युवा नेताओं को भी आगे लाया जा सके।