शिंदे ने समाधान नहीं खोजा, तो कांग्रेस में टूट-फूट तय!

हिमाचल कांग्रेस में विवाद पर अब सभी की निगाहें नए प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे पर टिकी गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी का एक धड़ा अपनी शर्तों को लेकर शिंदे से बात करने वाला है। अगर, शिंदे उन शर्तों के हवाले से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मनाने में कामयाब रहे तो सब कुछ ठीक होने की उम्मीद है। लेकिन, अगर वे नाकाम रहते हैं तो फिर असंतुष्ट धड़ा कोई भी राह इख़्तियार कर सकता है।

वैसे अपने हाल के बयान में मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि आंतरिक कलह के बावजूद कोई भी कांग्रेसी लीडर बीजेपी के टच में नहीं है। लेकिन, समाचार फर्स्ट के सूत्र बता रहे हैं कि कई नेता बीजेपी से संपर्क साधे हुए हैं। अलबत्ता बीजेपी की कोशिश कई नेताओं पर डोरे डालने की चल रही है। यहां मसला हिमाचल कांग्रेस प्रभारी के राय पर डिपेंड करता है।

नाम नहीं बताने की शर्त पर कुछ नेताओं ने समाचा फर्स्ट को बताया कि कांग्रेस का भविष्य किस तरफ निर्भर करता है यह आलाकमान को सोचना होगा। नए कांग्रेस प्रभारी काफी अनुभवी हैं वह समझ सकते हैं कि पार्टी की भलाई किसमें है।

उधर, बीजेपी भी कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में होने की बात तो कह रही है, लेकिन अंदरखाने उसके नेताओं में भी हलचल तेज है। एक तो पार्टी के भीतर पहले ही नेतृत्व और टिकट वितरण को लेकर मारामारी है। ऐसे में वह भी अपने आलाकमान की कोशिशों के मद्देनज़र सशंकित है। पार्टी के कई नेता अब खुले तौर कहना शुरू कर दिए है कि बीजेपी में अगर कांग्रेस के लोग आते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन अगर टिकट की चाह रखते हैं तो भूल जाएं।

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

3 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

3 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

3 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

4 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

4 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

5 hours ago