हिमाचल कांग्रेस सेवादल ने कांगड़ा और मंडी में की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई और सचिव राम विलास रावत की संस्तुति पर कांगड़ा और मंडी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस सेवादल ने जिला कांगड़ा में संजीव जसवाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजीव जसवाल अभी तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संयुक्त सचिव पद पर सेवाऐं दे रहे थे। वहीं, मंडी में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पद पर नाचन विधान सभा क्षेत्र से तालुक रखने वाले प्रेम लाल चैहान (गुडडू) को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अभी तक संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थें। प्रेम लाल चैहान बहुत लम्बे समय से संगठन से जुड़े हुये हैं पंचायत प्रधान से ले कर और कांग्रेस सेवादल में ब्लाक, जिला तथा प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुये संगठन की मजबूती के लिए सेवाऐं दे रहे हैं।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि जिन जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं वहां पर पूर्व में जिला अध्यक्ष रहे लोगों को उनके अनुभव के आधार पर संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश कार्यकारणी में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी की संस्तुति पर जिला कांगड़ा, मण्डी और हमीरपुर कांग्रेस सेवादल में उपाध्यक्ष पद पर भी नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांगड़ा कांग्रेस सेवादल में धर्मशाला निवासी विनीत धिमान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे अभी तक संगठनात्मक जिला कांगड़ा के मुख्य संगठक पद पर थे। इसी प्रकार जिला मण्डी कांग्रेस सेवादल में सरकाघाट से अशोक शर्मा और सिराज से बलदेव ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला हमीरपुर में राजेश आनन्द को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होंगी।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें )

प्रदेश सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व में प्रशिक्षित एवं संगठन में बहुत समय से जुड़े प्रशिक्षित वरिष्ठ सदस्यों की कौंसिल बनाई गई है जो कि समय-समय पर संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देगी और उन पर अमल कर प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सेवादल की नवगठित Traind & Devotees Members Council में जिला कुल्लू से तालुक रखने वाले वरिष्ठ सदस्य सुखदास नायर जी को संयोजक तथा जिला सोलन के प्रताप ठाकुर एवं जिला मण्डी के ओम प्रकाश ठाकुर को। ब्वनदबपस का सह संयोजक बनाया गया है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला के बड़सर विधान सभा क्षेत्र से नरेश लखनपाल को हिमाचल प्रदेश कांगेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है जो कि प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया सम्बन्धि संगठन का कामकाज देखेगे। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय बनाने व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए एक कोर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है जिसमें शिमला से वरिष्ठ सदस्य संतोष डोगरा को समन्वयक बनाया गया है जबकि घुमारवीं से प्रकाश महाजन, नावर टिक्कर से भोपाल शर्मा और शिमला ग्रामीण से सत्या वर्मा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

43 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

56 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

20 hours ago