Follow Us:

जश्न में डूबी है सरकार, बढ़ते अपराधों के ग्राफ पर नहीं कोई नज़र: वीरभद्र सिंह

पी. चंद |

प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चिंता जाहिर की और जयराम सरकार को आड़े हाथों लिया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि शांत हिमाचल को अशांत बनाने की कोशिश की जा रही है। पहले कसौली गोलीकांड, फिर कांगड़ा और आज बद्दी हुई घटना से साफ है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है औऱ अपराधों की लाइन लगती जा रही है।

सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार अभी तक अपने स्वागत समारोह और जश्न में डूबी है। प्रदेश में बढ़ती समस्याओं और कानून व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जश्न और तबादला में उलझी जय राम सरकार का ट्रेक भटकता जा रहा है। कांग्रेस को बोलने की बजाए मुख्यमंत्री वर्तमान में प्रदेश की स्थिति को देखें। सरकार को बने 100 दिनों से ऊपर हो चुका है और अब ध्यान देना चाहिए।

'बद्दी मर्डर में RSS नेता का हाथ'

उन्होंने कहा कि सोलन जिला के बद्दी में हरजेन्द्र पाल की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके पिछे एक RSS नेता का नाम बताया जा रहा है। कसौली गोलीकांड की घटना पर न्यापालिका के आदेशों का कार्यपालन करने गई अधिकारी की पुलिस की मौजूदगी में गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई। ये सब दुर्भाग्यपूर्ण है।