Follow Us:

कैबिनेट बैठक में 1 घंटे बाद पहुंचे मंत्री, कुछ मंत्री अभी भी एब्सेंट

पी. चंद |

जयराम सरकार का कैबिनेट मंथन 2 बजे शुरू हो चुका है। कैबिनेट मीटिंग शुरू होने पर जयराम सरकार में 4 मंत्री मौके पर नहीं पहुंचा पाए थे, जबकि 2 मंत्री बैठक के करीब 1 घंंटे बाद पहुंच गए। अभी भी कैबिनेट में 2 मंत्री(किशन कपूर, रामलाल मारकंडा) नहीं पहुंच पाए हैं। बताया जा रहा है कि वे कुछ ही देर ये मंत्री भी कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने पहुंच जाएंगे।

वहीं, सोमवार को हो रही इस कैबिनेट बैठक में सरकार अहम रूप से पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को बड़ा तोहफा दे सकती है। इसके अलावा स्कूल बसों में ओवरलोडेड और सुरक्षा का मामला भी कैबिनेट में गूंज सकता है। स्मार्ट सिटी के लिए नए पदों के सृजन पर कैबिनेट हरी झंडी दे सकती है।