लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने से हिमाचल को सीमा विवाद सुलझने की जगी उम्मीद

<p>लद्दाख आज से केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने से हिमाचल को अब सीमा विवाद सुलझने की उम्मीद भी बढ़ गई है। बता दें कि लद्दाख ने लाहुल स्पीति में 20 किलोमीटर तक अतिक्रमण किया है । जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष मामला भी उठाया था। अभी हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भी मामला उठाया था और सीमा विवाद को जल्द सुलझाने का आग्रह भी किया था।</p>

<p>वहीं, अब लद्दाख अब अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गया है तो हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सीमा विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद जगी है। सीएम जयराम ठाकुर ने लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर खुशी जाहिर की ओर कहा कि अब लद्दाख को विकास के लिए सीधे केंद्र से सहयोग मिलेगा और लद्दाख पर्यटन की दृष्टि से दुनिया भर में अलग पहचान बना सखेगे। उन्होंने सीमा विवाद पर कहा कि लद्दाख की हिमाचल के लाहुल स्पीति के साथ सीमाएं लगती हैं और वहां पर कुछ समय से विवाद चला हुआ है। चंडीगढ़ में हुई बैठक में ग्रह मंत्री के समक्ष भी ये मामला उठाया गया था और उन्होंने इसे जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया था ओर अब लद्दाख के केंद्र&nbsp; शासित प्रदेश बनने से जल्द मामले की सुलझने की उम्मीद है।</p>

<p>गौरतलब है कि स्पीति के सरचू की सीमा में 20 किलोमीटर तक लद्दाख जिला प्रशासन ने अतिक्रमण किया है। और वहां और व्यापारियों द्वारा सीजन के दौरान दुकानें भी लगाई जा रही हैं। जिसकी शिकायत भी स्थानीय लोगों ने लाहुल-स्पीति के प्रशासन से की थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

10 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

20 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

32 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

45 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

12 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

13 hours ago