‘उद्योगों के लिए सक्षम है हिमाचल, सरकार का काम है सराहनीय’

इन्वेस्टर मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार प्रदेश सरकार को बधाई दी। साथ ही उन्होंने इन्वेस्टर्स को भी यहां इन्वेसट करने पर भरोसा दिलाया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हिमाचल ने विकास की राह चुनने की ठान ली है। यहां का स्टेटमेंट है कि अब हम कमर कस चुके हैं। हिमाचल कह रहा है कि हां हम पहुंच चुके हैं राज्य को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए।

मोदी ने कहा कि हिमाचल के कण-कण में शक्ति का वास है। यहां हमें एक नई ऊर्जा मिलती है। यहां के हर इंसान को यहां कि संस्कृति और परंपरा ने विद्यता और आशीर्वाद दिया है। ऐसे वातावरण में सभी का स्वागत करते हुए काफी आनंद आ रहा है। पहले कई राज्यों में मीट हुआ करती थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है। क्योंकि अब राज्यों में बिजनेस को आकर्षित करने के लिए स्पर्धा शुरू  हुई है ताकि वे अपने राज्य को अव्वल बना सकें। इसका एक प्रमुख कारण फ्री हैंड भी है क्योंकि उद्योग के लिए बेवजह की रोक टोक से मुक्ति मिलनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज कानून में बदलाव हो रहा है। हमारे उद्योग आगे बढ़ेंगे और क्षमता भी बढ़ेगी। इसका लाभ राज्य और राज्य को लोगों को होगा। सरकारों का दखल उद्योगों की रफ्तार को रोकता है। हिमाचल की सरकार अद्धभुत फैसले ले रही है। सही दिशा में काम हो रहा है। यहां की सरकार ने आज इन्वायरमेंट और फ्रेंडली बनाया है।

बैंक्स का किया सुधार

मोदी ने कहा कि नई सोच, नई अप्रोच के सात चल रही है विकास की गाड़ी। एक व्हील सोसाइटी का, दूसरा सरकार का, तीसरा इंडस्ट्री का और चौथा व्हील बयान शेयरिंग का है। आज सरकारें जो भी फैसले ले रही है वे अकांक्षाओं के अनुसार ले रही है। गरीबों को मदद मिल रही है। 2014-2019 तक भारत ने बिजनेस रैंकिग सुधारी है। हमने 50 से ज्यादा बैंक का सुधार किया। बैंकिग सुधरने का मतलब है हमारी सरकार जमीन पर काम कर रही है औऱ नीतियां बना रही है।

उन्होंने कहा कि पहले एक परमीशन के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था… हमनें अपनी प्रतिबद्धता लगातार बनाई रखी है। हमारे नीयत नेक है और हमारे इरादों में मजबूती है। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि जीएसटी लागू होगा… लेकिन हमने कर दिया। दिवालिया होने लगा था लेकिन हमने बचाया। बैंकिंग रिफॉर्म भी रुका था। मध्यम वर्ग के लिए फैसले लिया.. उनके सपने को पूरा करने में अब मदद मिलेगी। अपना घर बनाने के लिए जिन्होंने कर्ज लिया… ऐसे साढ़े चार लाख परिवारों को निजात मिलेगी।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: फोरलेन के दोनों तरफ 100 मीटर तक लागू रहेगा टीसीपी एक्ट

पधर/ मंडी:  प्रदेश में नेशनल हाई-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) फोरलेन के दोनों तरफ…

7 mins ago

जस्टिस तरलोक चौहान बने हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

HimachalHighCourt: हिमाचल हाईकोर्ट के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश…

28 mins ago

Hamirpur News: 100 वर्षीय सूबेदार निक्कू राम की विशेष मौजूदगी में सेना में मैकेनिकों की सेवाओं का महत्व बताया

EME Rising Day Celebration: इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर (ईएमई) का 82वां राइजिंग डे समारोह कटोच पैलेस…

34 mins ago

हिमालय क्षेत्र में इको टूरिज्म के लिए कार्य योजना होगी तैयार: बाली

धर्मशाला।  हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के…

39 mins ago

Hamirpur News: बेटियां होती हैं घर-परिवार की नींव: सुरेश कुमार

Hamirpur News: महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को भोरंज क्षेत्र के गांव सुलगवान…

51 mins ago

Hamirpur News: छात्राओं को दिखाई पोस्ट ऑफिस, बैंक और थाने की कार्यप्रणाली

Girls empowerment exposure visit: बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी…

54 mins ago