Follow Us:

सुक्खू के खिलाफ कौन फैला रहा अफवाह? देनी पड़ रही सफाई!

पी. चंद |

2022 के चुनावों के मद्देनज़र अभी से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट वायरल होने लग गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी जिसमें उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने का दावा किया गया था। देखते ही देखते ये पोस्ट इतनी वायरल हो गई कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को इसपर खुद सफाई देनी पड़ी।

सुक्खू ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अन्य किसी पद की दौड़ में नहीं हैं।
कुछ शरारती तत्व अफवाहें फैलाकर कांग्रेस आलाकमान के समक्ष गलत राजनीतिक तस्वीर पेश करना चाहते हैं। यह राजनीतिक विरोधियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। ऐसा कर शरारती तत्व अपने हितों की पूर्ति करना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। जिसके साथ हाथ का निशान है, वह हर उस कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेता के साथ है। मेरा कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं।