Follow Us:

हिमाचल: मई में होंगे नगर निगम शिमला के चुनाव, आरक्षण का रोस्टर जारी

पी.चंद |

नगर निगम शिमला के चुनाव मई 2022 में होंगे। नगर निगम के चुनाव को लेकर नया रोस्टर जारी हो गया है। शुक्रवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। नगर निगम शिमला के 41 वार्डों में से 21 वार्ड महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से चार वार्ड एससी कैटागिरी की महिलाओं के लिए सीट आरक्षित हैं। वहीं, तीन वार्ड एससी कैटागिरी के लिए अलग से आरक्षित किए गए हैं।

बता दें कि शिमला नगर निगम के चुनावों को सता का सेमिफाइन माना जाता है। विधानसभा चुनावों से पहले नगर निगम के चुनावों के नतीजों से साफ हो जाएगा की इस बार जनता का रूझान किस पार्टी की और अधिक है।