दूरबीन से देखने पर भी कहीं नजर नहीं आ रही कांग्रेस : CM जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगातें हुए कहा है कि जब से देश को आजादी मिली है तबसे 50 वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया परंतु जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने सीयू के निर्माण के लिए 10 वर्ष खराब करा दिए परंतु हमने सरकार बनने के साथ ही धर्मशाला और देहरा में इसका शिलान्यास किया और दोनों जगहों पर जल्द इनके भवन खड़े होंगे।

हमने इसे हकीकत में उतारा है। कांग्रेस ने हमेशा बदले की भावना से कार्य किए। नेताओं पर गलत केस बनाए गए जिससे उन्हें अदालतों में पेशी भुगतने के लिए परेशान होना पड़ा। लेकिन,आज किसी नेता पर कोई गलत केस नहीं बन रहा। क्योंकि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य नहीं करती।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को धर्मशाला विस क्षेत्र के तहत पड़ने वाले क्षेत्र बगली के घणा वटंग में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया को भारी बहुमतों से जीताने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमसे पूछ रही है हमने क्या काम किया। कांग्रेस अगर धर्मशाला में कोई भी पत्थर को उखाड़ेगी तो उसके नीचे एक ही बात लिखी होगी यह कार्य भाजपा ने किया है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के बारे में तो कभी सपने में भी नही सोचा होगा। उन्होंने कहा इन्वैस्टर मीट के लिए सरकार ने धर्मशाला को चुना तथा देश के प्रधान मंत्री नरेंद्रमोदी एक वर्ष के भीतर दूसरी बार धर्मशाला आएंगे। धर्मशाला मोदी के दिल में बसा हुआ है और एक मजबूत नेतृत्व देश को मिला है। इन्वैस्टर मीट के लिए होटलों में कमरे बुकिंग का कार्य चला हुआ है। विदेशों के कई मंत्री इस मीट में शामिल होंगे जिससे धर्मशाला की ओर अलग पहचान बनने वाली है।

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

11 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

12 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

12 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

12 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

12 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

12 hours ago