Follow Us:

‘मिस्ड कॉल के माध्यम से हिमाचल में सदस्य बना रही AAP पार्टी’

सचिन |

आम आदमी पार्टी ने मिस्ड कॉल के माध्यम से प्रदेशभर में एक महीने में 1 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में एक लाख सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल किए जाएंगे। यह अभियान 23 फरवरी से 23 मार्च तक जारी रहेगा जिसके तहत सदस्य शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर 16 फरवरी को मिस्ड कॉल प्रणाली शुरू की गई थी। पहले 24 घंटे में ही 16 लाख लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी। अब तक देश में 50 लाख लोग आम पार्टी आम आदमी पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च तक 1 लाख लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता देने का लक्ष्य तय किया गया है। पार्टी के सदस्य बनने के लिए 98710-10101 पर मिस्ड कॉल दें।

इसके उपरांत आपको संदेश आएगा जिसके साथ एक परफॉर्मा होगा। उस पर पूरी डिटेल भरकर सबमिट करनी है। मात्र इतना करने पर ही सदस्यता मिल जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भी दिल्ली मॉडल को शुरू किया जाएगा। हिमाचल में पानी और बिजली पर्याप्त मात्रा में होने के बावजूद भी हिमाचली को 70 सालों में कोई भी सरकार निशुल्क उपलब्ध नहीं कर पाई है। AAP प्रमुख केजरीवाल हिमाचल के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर गवर्नेंस और सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।