Follow Us:

हिमाचल में चुनाव लड़ेगी AAP, कहा- भाजपा से हुआ जनता का मोह भंग

मनोज धीमान |

दिल्ली में AAP ने जीत के बाद हिमाचल में चुनाव लड़ने की बात कही है। धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रवक्ता और प्रभारी ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल को हराने के लिए पूरी किलेबंदी कर दी थी उसका जबाब जनता ने भाजपा को दे दिया है। अब जनता जान चुकी है की भाजपा की बातें हवा हवाई है और धरातल पर टिकने वाली नहीं है। जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है उसने भाजपा को हैरान कर दिया है।

अब 2022 में हिमाचल में भी भाजपा तैयार हो जाये क्योंकि अब हिमाचल में भी जोरों शोरों से आम आदमी पार्टी तैयारियां शुरू कर रही हैं और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता तैयार किये जायेंगे। 2022 में विधान सभा चुनावों में प्रत्याशी उतारने का भी विचार किया जाएगा क्योंकि अब जनता ने भी मन बना लिया है कि बदलावलाना जरूरी है। दिल्ली में भाजपा में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए हर हाथ कंदग अपनाया है लेकिन जनता ने विकास के मसीहा को चुना है क्योंकि जनता जानती है कि कोन सही है और कोन गलत।