Follow Us:

केंद्रीय राज्य मंत्री पहुंचे शिमला, कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत

पी. चंद |

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मंत्री बनने के बाद आज पहली बार शिमला पहुंचे। उनके स्वागत के लिए राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी नज़र आए। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मेयर कुसुम सदरेट, नरेन्द्र बरागटा और कुछ पार्षद भी उनके स्वागत में नज़र आए।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद अनुराग पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और सरकार के 100 दिन के कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।