Follow Us:

सर्वसम्मति से विपिन परमार चुने गए 17वें विधानसभा अध्यक्ष

पी. चंद |

विधानसभा सदन के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का पद का चुनाव किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपिन सिंह परमार के नाम का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सदन में रखा जिसका समर्थन विधायक और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया। मंत्रियों की तरह से भी विपिन सिंह परमार के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव किया।

इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने सर्वसम्मति से विपिन सिंह परमार के अध्यक्ष बनने की घोषणा सदन में की। विपिन सिंह परमार इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री के पद पर थे लेकिन अब बीजेपी हाई कमान ने उनको विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

विपिन सिंह परमार सुलह से भाजपा के टिकट पर चुनकर विधानसभा में आये हैं। विपिन सिंह परमार का जन्म 15 मार्च 1964 को गांव ननाओ पालमपुर कांगड़ा में हुआ था।विपिन सिंह परमार कुल तीन बार विधायक चुन कर आये हैं।विपिन सिंह परमार प्रदेश विधानसभा के 17वें अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।