Follow Us:

विधानसभा सचिव सुंदर लाल कल होंगे सेवानिवृत, यशपाल शर्मा सचिव सरकार की पहली पसंद!

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सचिव पद से सुन्दर लाल वर्मा शनिवार सेवानिवृत हो रहे हैं। विधानसभा में 40 साल की लंबी सेवाएं देने के बाद वर्मा सचिव पद से सेवानिवृत हो जाएंगे। उनकी जगह सोमवार से यशपाल शर्मा सचिव पद की कुर्सी संभाल सकते हैं।

याद रहे कि सुंदर लाल वर्मा पहले ही सेवा विस्तार में चल रहे थे और सरकार उनको अब सेवा विस्तार देने के मूड में नहीं थी। उनकी जगह यशपाल शर्मा का विधानसभा का सचिव बनना तय माना जा रहा है।