इन्वेस्टर मीट पर फिर से विपक्ष का सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ शिलाई के विधायक हर्षबर्धन चौहान अपनी सीट से खड़े होकर एक बार फ़िर से इन्वेस्टर मीट को लेकर चर्चा की बात दोहराई और स्थगन प्रस्ताव नियम 67 के तहत चर्चा की मांग पर अड़ गए। इसी बीच सत्ता पक्ष नूरपुर के भाजपा विधायक राकेश पठानियां खड़े होकर विपक्ष को अपनी भाषा पर संयम रखने की नसीहत देने लगे।

दोनों तरफ से बहसबाजी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री को भी इसी दौरान गुस्सा आ गया और मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रैवये पर नाराज़गी ज़ाहिर की और कहा कि विपक्ष अपने समय मे तो कुछ नहीं किया भाजपा सरकार कुछ कर रही है तो विपक्ष को तकलीफ़ हो रही है। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर विधानसभा अध्यक्ष के दुरुपयोग का आरोप लगाया। हर्षवर्धन ने तो विधानसभा अध्यक्ष पर उपचुनाव में प्रचार करने तक का आरोप लगा दी।

इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि इन्वेस्टरमीट को लेकर सदन में 67 की जगह 130 नियम के तहत चर्चा दी है। इसी विषय पर 130 के तहत चर्चा होगी। इस पर विपक्ष के नेता भड़क गए और 67 के तहत ही चर्चा पर अड़ गए। विधानसभा अध्यक्ष को लेकर की गई टिप्पणी पर डॉ बिंदल ने कहा कि उन्होंने दो साल में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष को बराबर समय दिया है। बीच-बीच में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही।

चुनाव प्रचार के आरोप पर डॉ बिंदल ने कहा कि वह उस दौरान यूगांडा में थे। ऐसे आरोप तथ्यहीन हैं। लेकिन विपक्ष नहीं माना विपक्ष के व्यवहार से विधानसभा अध्यक्ष को भी गुस्सा आ गया। इसी नोकझोंक के बीच विपक्ष ने सदन में नारेबाज़ी शुरू कर दी। उधर, स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू कर दिया। विपक्ष नारेबाज़ी करता हुआ बेल में आ गया और विरोध दर्ज करवाने लगा। विपक्ष के सभी सदस्यों ने गले में प्याज़ डाल कर बेल में ही नारेबाज़ी की। 11:40  बजे विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

इसके साथ ही विपक्ष को महंगाई पर चर्चा नहीं दी गई और प्याज के दामों पर कोई बात नहीं हुई। ऐसे ही कुछ कारणों से विपक्ष ने वॉकआउट किया। बाहर आते ही विपक्ष ने कहा कि रैरा में बाल्दी को अध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है जिसमें बड़ा घपला होने वाला है।

Samachar First

Recent Posts

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

5 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

16 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago