Follow Us:

प्रचार अभियान में जुटे बीजेपी प्रत्याशी, कांग्रेस पर साधा निशाना

पी. चंद |

शिमला संसदीय से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप अपने चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज के उत्थान में विशेष योगदान रहता है। नारी सृष्टि के आरम्भ से ही अनन्त गुणों से परिपूर्ण रही है। नारी दया, करूणा और प्रेम की पवित्र मूर्ति है लेकिन समय पड़ने पर वह प्रचण्ड चण्डी का रूप भी धारण कर लेती है। नारी का अपमान करता है वो मां का अपमान होता है। मां का अपमान भारत माता का अपमान माना जाता है। कांग्रेस ने राजद्रोह कानून को खत्म करने की बात कहकर भारत माता का तिरस्कार किया है।
    
उन्होंने कहा कि भारत की नारी इस अपमान को कभी सहन नहीं करेगी और लोकसभा चुनावों में भारतीय नारी प्रचण्ड रूप धारण कर कांग्रेस की देशद्रोही मानसिकता का करारा जवाब देते हुए नरेन्द्र मोदी को देश की सेवा करने का फिर से मौका देगी। गत पांच वर्षों में मोदी सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि देश उनके हाथों में सुरक्षित है।
    
सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के एक साल के कार्यकाल से जनता बेहद खुश है। यही वज़ह है कि देशभर में मुख्यमंत्रियों के आकलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देशभर में दूसरे स्थान पर आंका गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता उन्हें सेवा का मौका देगी जिस पर वे खरा उतरने का भरसक प्रयास करेगें और पूरे संसदीय क्षेत्र में एक समान विकास कर नई ईवारत लिखेगें।