Follow Us:

आय तिगुना करने का फॉर्मूला बताएं कांग्रेस प्रत्याशी: सुरेश कश्यप

पी. चंद |

शिमला संसदीय क्षेत्र से BJP प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अपने प्रतिद्धंदी कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल से सवाल किये हैं। कश्यप ने कहा कि मात्र डेढ़ साल में आय तिगुना करने का फार्मूला जनता को भी बताने के लिए कहा है। डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने खुद करीब 1.07 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी लेकिन एक दिन पूर्व शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरते हुए उन्होंने लगभग 3.60 करोड़ की चल-अचल संपत्ति घोषित की है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि माननीय विधायक शांडिल ने विधानसभा क्षेत्र का विकास तो किया नहीं बिंल्क अपनी आय तिगुनी कर ली। जनता अब बेवकूफ बनने वाली नहीं है। जनता समझ चुकी है कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और देश के साथ-साथ प्रदेश का विकास भी बीजेपी सरकार में ही सुनिश्चित है।