Follow Us:

जनता ने दिखाया कांग्रेस और वामपंथियों को उनका असली चेहरा : सुरेश कश्यप

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसान आंदोलन पर कांग्रेस और वामपंथियों पर वार किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते भी भाजपा को राजस्थान पंचायत चुनावों में भारी बहुमत मिला है। इससे स्पष्ट है कि यह आंदोलन केवल कांग्रेस और वामपंथियों द्वारा  चलाया जा रहा है। अधिकतम किसान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है ।

उन्होंने कहा राजस्थान में पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की जनता, किसानों और महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास प्रकट किया है। यह जीत गांव, गरीब, किसान और मजदूर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास का प्रतीक है। राजस्थान में वर्तमान सरकार कांग्रेस की है जिसके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है उसके बावजूद भी भाजपा का बड़ा बहुमत स्पष्ट करता है जनता का मत भाजपा के साथ है।

जिला परिषद कुल सीटें 636 थी जिसमें 606 सीटों के परिणाम घोषित होने पर भाजपा ने 326 पर बड़ी जीत दर्ज की है और कांग्रेस को 250 , निर्दलीय व अन्य को केवल 30 सीटें प्राप्त हुई। इसी प्रकार से पंचायत समिति चुनावों में कुल सीटें 4371 थी जिसमें 4051 सेटों के परिणाम घोषित हुए इनमें भाजपा 1836, कांग्रेस 1718, निर्दलीय अन्य 497 विजय रही। पूरे भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में समस्त जनता को भरोसा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को कड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी का पूरे देश भर में वर्चस्व खत्म होता जा रहा है। जल्द ही हिमाचल प्रदेश भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और भाजपा एक सशक्त रणनीति के साथ इन चुनावों में कार्य करने जा रही है।