Follow Us:

MC शिमला के चुनावों और मिशन रिपीट को लेकर पार्टी ने बनाई रणनीति: सुरेश कश्यप

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि तीन दिन तक हुई शिमला में भाजपा के विभिन्न मोर्चों की बैठक में सरकार और संगठन के आगामी कार्यों को लेकर रणनीति तैयार की गयी है। कोविड में किये जा रहे कामों की समीक्षा की गई है। बैठक में आगामी साल होने वाले नगर निगम शिमला के चुनावों, उप चुनावों और मिशन रिपीट को लेकर रणनीति तैयार की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि बैठक में पार्टी शीर्ष नेतृत्व सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं से आगामी पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई है। साथ ही विधानसभा चुनावों के सभी प्रत्याशियों और विधायकों से साढ़े तीन साल के विकास कामों का रिपोर्ट कार्ड लिया गया है। पार्टी 2022 में फिर से सरकार बनायेगी और आने वाले उपचुनावों और शिमला नगर निगम के चुनावों में भी किस तरह से जीत दर्ज करेगी इसको लेकर भी रणनीति तैयार की गई है।