Follow Us:

राजीव बिंदल ने बनाई अपनी टीम, 22 पदाधिकारी समेत 7 मोर्चों के अध्यक्ष की घोषणा

पी. चंद |

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने प्रदेश में अपनी टीम तैयार कर ली है। प्रदेशभर के लिए राजीव बिंदल ने पदाधिकारियों और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण शर्मा (पूर्व मंत्री), कृपाल परमार,  राम सिंह, श्री पुरषोतम गुलेरिया, संजीव कटवाल, रतन सिंह पाल, कमलेश कुमारी, धनेश्वरी ठाकुर के नामों की घोषणा की है।

महामंत्री पद पर त्रिलोक जम्वाल,  त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल के नाम रहेंगे। सचिव के पद पर पायल वैद्य, बिहारी लाल शर्मा, विशाल चौहान, कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, वीरेन्द्र चौधरी, श्रेष्ठा चौधरी का कार्यभार संभालेंगे। कोषाध्यक्ष के पद परसंजय सूद रहेंगे। मुख्य प्रवक्ता के पद पर रणधीर शर्मा और मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा (धर्मशाला) से रहेंगे।
    
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व सुरेश कश्यप, माननीय सांसद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व जवाहर लाल (लाहौल स्पिति), ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व ओपी चौधरी (कांगड़ा), किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व राकेश शर्मा (बबली) (हमीरपुर), महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व श्रीमती रश्मिधर सूद (सोलन), युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व अमित ठाकुर (चम्बा) तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मोहम्मद राजबली (मण्डी) संभालेंगे।

इस तरह कुल 22 पदाधिकारियों और 7 मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। पदाधिकारियों में 6 महिलाएं, 4 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति व 2 ओबीसी से सम्बन्ध रखने वाले नेताओं को कार्यभार सौंपा गया है। प्रदेश के प्रवक्ताओं, मीडिया सह प्रभारियों, प्रकोष्ठों के संयोजकों, अन्य पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों व कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा बाद में की जाएगी।