Follow Us:

सत्ती ने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तानी फ़ौज से की, कहा-गद्दारों की टोली है कांग्रेस

रविंद्र, ऊना |

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। सत्ती ने कांग्रेस की तुलना पाकिस्तानी फ़ौज से की और कांग्रेस को गद्दारों की टोली बताया। सत्ती ने कहा कि आतंकवादियों को बॉर्डर पार करवाने में जैसे पाकिस्तानी फौज कवरिंग फायर देती है। ठीक वैसे ही माफिया को बचने के लिए कांग्रेस के लोग उनके समर्थन में आते हैं।

इसके साथ ही सत्ती ने ऊना से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा पर लगे शराब माफिया के आरोपों पर नया खुलासा किया। एक सवाल के जवाब में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि CID जांच में विधायक का नाम भी सामने आया है। जांच में पाया गया है कि पूरे वाक्या के 15 मिनट बाद रायजादा की माफिया से फ़ोन बात हुई है।

सत्ती ने कहा कि कार्रवाई करनी हो तो विधायक अरेस्ट हो जाएंगे, लेकिन हम चाहते हैं कि ये बाहर ही रहे और खुद एक्सपोज़ हो जाएंगे। ऊना जिला में आज तक माफिया में संलिप्त पकड़े गए अधिकतर लोग कांग्रेस सबंधी हैं। जब इन माफियाओं पर कार्रवाई होती है तो यही कांग्रेस के नेता उन्हें छुड़ाने के लिए धरने देते हैं।