Follow Us:

बीजेपी ने धर्मशाला में जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मृत्युंजय पुरी |

नगर निगम धर्मशाला के चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल जोरो शोरों से प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के दृष्टि पत्र के बाद अब भाजपा ने भी विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिए है जिसमें नगर निगम भाजपा की बनने के बाद काम किये जाने का दावा रहेगा। धर्मशाला पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष सुरेश कश्यप ने विजन डॉक्यूमेंट को जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को भी जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज वर्चस्व की जंग लड़ रही है। कांग्रेस की हालात आज इतनी खराब है कि उनके झंडे के ऊपर भी उन्हें कांग्रेस लिखना पढ़ रहा हैं।

प्रदेश के चारों नगर निगम चुनावों को जीत रही भाजपा

उन्होंने कहा भाजपा के मेयर डिप्टी मेयर बनने के बाद हमने जो विजन डॉक्यूमेंट बनाया है ताकि उसके तहत काम किये जा सके। धर्मशाला शहर पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण शहर है जिस वजह से उसी तरह से इस विजन डॉक्यूमेंट को बनाया गया है। हमारे विजन डॉक्यूमेंट में 17 के 17 वार्डों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाए जायेंगे। नगर निगम धर्मशाला में ज़ोन ज़ोन पर कार्यायल खोले जाएंगे।  धर्मशाला रोप वे को 3 महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। 

नगर निगम में होने वाली बैठकों को सार्वजनिक किया जाएगा। मनोनीत पार्षदों में 2 गोरखा एक तिब्बती एक महिला को बनाया जाएगा। कांग्रेस के समय नगर निगम धर्मशाला में हुए भ्रष्टाचार की हम जांच करेगें। धर्मशाला की जनता दोबारा जो भी मांग हमारे सामने आएगी उसे भी पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया है और हमारा प्रयास रहेगा स्मार्ट तरीके से आगे बढ़ा जाएगा। नगर निगम धर्मशाला में पिछले 5 साल से विकास के काम पूरी तरह ठप पड़े हैं।

आज प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कार्य से प्रेरित हुई है और जनता ने अपना मूड बना लिया है। ग्राम सभा, नगर निगम,ओर विधानसभा इसी लक्ष्य को लेकर हम आगे चले हैं। आज कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक बनी पड़ी हैं। आज कांग्रेस को अपने झंडे के नीचे कांग्रेस भी लिखना पड़ रहा हैं। कांग्रेस का कुनबा आज बिखरा हुआ है और वर्चस्व की जंग उनके बीच चली हुई हैं। भाजपा इस चुनाव को बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।