Follow Us:

ये क्या बोल गए धूमल!, ‘मोदी के नाम पर ट्रंप ने की अमेरिका में जीत हासिल’

पी. चंद |

ऊना में हो रहे पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यों की जमकर सराहना की। प्रधानमंत्री की तारीफ़ में मगन धूमन ने साथ ही साथ ही अमेरिका में भी मोदी लहर का असर बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ट्रंप ने अमेरिका में जीत हासिल की है। अमेरिका में भी मोदी की नीतियों की सराहना हो रही है।

साथ ही धूमल ने कहा कि बूथ को मजबूत करने के लिए त्रिदेव का गठन सबसे पहले ऊना में हुआ था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल बीजेपी के संगठन को मजबूत करने के कार्यों को सराहा था। धूमल ने कहा कि विपक्ष टुकड़ों में बंट चुका है और बिना नेता के विपक्ष चल रहा है।

'चुनाव युद्ध है लापरवाही न हो'

वहीं, वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने पन्ना प्रमुखों का आह्वान किया कि हम सब चुनाव मैदान में उतर गए है, बिगुल बज गया है, आप तैयारी रखो। कार्यकर्ताओ की बदौलत केंद्र की दस साल की कांग्रेस सरकार को बाहर किया। साथ ही प्रदेश की चारो सीटें जीत इतिहास बना दिया। शांता ने कहा मोदी पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता बन गए है।

जब हमारे पास कुछ नहीं था तब आपने चारो सीटें जीती थी। अब केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने बहुत काम किया है तो आने वाले चुनावों में भी चारो सीटें बीजेपी की झोली में आनी चाहिए। शांता ने कहा कि चुनाव एक युद्ध है, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।