<p>हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की तरफ से सदस्यता अभियान को अगले दौर में ले जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मौजूदा सदस्यों में 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी करने की बात कही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज राम सिंह को सदस्यता प्रमुख और राजीव भारद्वाज को सह प्रमुख बनाया गया है।</p>
<p>अब 19 और 20 तारीख को प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक की शिमला में होने जा रही है, जिसमें सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाना है इसको लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा होगी। प्रदेश कार्य समिति की इस बैठक में प्रदेश के सभी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और संगठन मंत्री पवन राणा विशेष रूप से वहां उपस्थित होंगे। बैठक के बाद 20 फ़ीसदी जो टारगेट हाईकमान ने सदस्यता बढ़ाने को दिया है, उसपर अगले दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…