Follow Us:

‘3 राज्यों में जीत से बौख़लाए कांग्रेस नेता, असंसदीय भाषा का हो रहा प्रयोग’

पी. चंद |

3 राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस के कुछ नेता उत्साह में केंद्र और प्रदेश में शिष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघ रहे हैं और असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे  हैं। ये सब ग़ैर वाज़िब और दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में मीडिया से बातचीत करते हुए कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ये ध्यान में रख़ना चाहिए कि केन्द्र के अलावा देश के 16 राज्यों में आज बीजेपी की सरकारें हैं, जो समर्पण और पूरी ताकत के साथ लोगों की सेवा कर रही हैं। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उन्नति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य के सभी क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया है और समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार का एक वर्ष का समारोह धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यातिथि होंगे। प्रधानमंत्री की उदारता के कारण आज प्रदेश विकास के मामले में देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।