Follow Us:

पाकिस्तान मीडिया की सुर्खियों में बनी है कांग्रेस: धूमल

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सुजानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि आज कांग्रेस के सभी नेता पाकिस्तान मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं, क्योंकि बयान हमेशा पाकिस्तान के बयानों से मेल ख़ाते हैं। जब पुलवामा हमला हुआ था तो कांग्रेस ने मोदी पर बयान दिया था जबकि उन्हें ये नहीं पता की जो मोदी बोलते हैं वे करके दिखाते हैं।

आतंकवादियों के 13 ठिकानों को निशाना बनाया गया और उसके बाद जो सवाल पाकिस्तान ने उठाए… वहीं कांग्रेस पार्टी के नाते भारती की मीडिया में उठाते है। पाकिस्तान भी सबूत मांगता है और कांग्रेस के लोग भी। लेकिन उनके सबूत मांगने से कुछ नहीं होता… मोदी सरकार काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस की आलोचनाओं से बीजेपी को कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

कांग्रेस पार्टी वैसे भी किसी पर विश्वास नहीं करती। यही फर्क है कि राहुल राफेल-राफेल कर रहे थे और उधर मोदी सरकार ने दुनिया के सबसे 2 खतरनाक फाइटर हेलीकॉप्टर चिनूक और अपाचे-64 के सौदे की मंजूरी कर भारतीय सेना को समर्पित कर दिए। जल सेना के लिए रोमियो-60 जैसे खतरनाक और लड़ाकू फाइटर हेलीकॉप्टर की डील भी साइन कर दी। भारत देश दुनिया का चौथा ऐसा देश बन चुका है कि जो अंतरिक्ष में भी जासूसी करने वाले सैटेलाइट को गिरा सकता है।