नए साल में प्रदेश बीजेपी को लग सकता है झटका, 3 लाल कर सकते हैं गड़बड़ी!

प्रदेश बीजेपी के लिए नए साल 2019 की शुरुआत जोरदार झटके से हो सकती है। प्रदेश में लगातार बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरणों के बीच बीजेपी के 3 पुराने नेताओं के कांग्रेस में जाने की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी से नाराज़ चल रहे सुरेश चंदेल के अलावा महेश्वर सिंह और खिमीराम भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जा सकते हैं। हालांकि, महेश्वर सिंह और खिमी राम इस बात से फिलहाल इंकार कर रहे हों, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि अंदरख़ाते ये नेता पार्टी में खेल कर सकते हैं, जिससे बीजेपी की साख़ पर बट्टा लगना तय है।

सूत्र तो ये भी बता रहे हैं कि संगठन या सरकार भी इन नेताओं को लेकर सीरियस नज़र नहीं आ रहा और इन्हें पार्टी से जोड़े रख़ने के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे। इसके चलते अब इन नेताओं ने पार्टी को छोड़ने का पूर्ण मन बना लिया है और आगामी दिनों में बड़ा राजनीतिक भूंचाल बीजेपी में आ सकता है। यही नहीं, इन नेताओं के कांग्रेस में जाने का अस़र लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी को देखने के लिए मिल सकता है। क्योंकि, महेश्वर सिंह और खिमीराम मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के बड़े नेताओं में हैं, जबकि सुरेश चंदेल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

सुरेश चंदेल दे चुके हैं संकेत

वहीं, सुरेश चंदेल तो कई दफा अपने बयानों के जरिये स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी में उनकी अनदेखी हुई है और वे कोई भी कदम उठा सकते हैं। अपने बयान में उन्होंने ये भी कहा है कि राजनीति में सभी दरवाज़े खुले रहने चाहिए, जिसके बाद से उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा जोरों पर है। यहां तक कि वे प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के बयान भी ख़ारिज कर चुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

16 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

18 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago