मोदी पर टिप्पणी से पहले आंनद शर्मा पंचायत चुनाव जीत कर दिखाएं : सत्ती

<p>हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आंनद शर्मा को चुनौती दी है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले देश के किसी पंचायत का चुनाव जीत कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने यह साबित कर दिया है कि वे आज़ादी के बाद देश के सबसे बड़े जननायक है, जबकि आंनद शर्मा सिर्फ चमचागिरी और जुगाड़ की राजनीति करके हिमाचल को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार के पांच साल कांग्रेस शासन के 55 सालों पर भारी पड़ते देख बौखला गए हैं।</p>

<p>सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आंनद शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी कोई चुनाव नहीं जीत पाए। उन्होंने 1982 में एक बार शिमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ कर अपनी औकात आजमा ली थी। तब वे बीजेपी के दौलत राम चौहान से बुरी तरह हार गए थे। तब से उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा और इंदिरा गांधी के खानदान की चाटूकारिता करके अपनी राजनीतिक किस्मत चमकाई। अपने गृहराज्य में उनका कोई जनाधार नहीं है।</p>

<p>ये भी देखें…<iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/xNI5Jm10xgs” width=”640″></iframe></p>

<p>आंनद शर्मा को जननायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मोदी लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने उसे एक विकसित राज्य में तबदील कर दिया। बहुमुखी विकास के मामले में गुजरात मॉडल दुनिया भर में आदर्श माना जाता है। जबकि चमचागिरी और जुगाड़ की राजनीति करके आंनद शर्मा ने केंद्र में राज्य मंत्री का हथियाने के बावजूद हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की। हिमाचल में उनका कोई वजूद नहीं होने के कारण वे राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

2 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

5 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago